Headlines

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

झारखंड पुलिस ने पांच साल बच्ची के अपहरण के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसे बिहार के गयाजी जिले से सकुशल बरामद कर लिया। अपहर्ताओं ने बच्ची को मुक्त करने के एवज में तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने अपहरण के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

रांची से अगवा बच्ची गयाजी में बरामद,रांची के दलादली टीओपी (नगड़ी थाना) क्षेत्र के सपारोम से 16 जुलाई को पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

 

इसके तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया गयाजी में 30 से ज्यादा जगहों पर की गई रेड
तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने बिहार के गयाजी जिले में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।

 

पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर गया जंक्शन के पास एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के दिग्गी निवासी रमेश कुमार मिश्रा (20), खजुरी निवासी सचिन कुमार (19) और जहानाबाद जिले के मखदमपुर निवासी मोनू कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर टीम ने गयाजी जिले में 30 से ज्यादा जगहों पर रेड डाली।

 

12 घंटे के अंदर गयाजी जंक्शन के पास एक होटल से बच्ची को बरामद कर लिया गया। आरोपी बच्ची के घर के पास ही रहता था पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा रांची में पीड़ित परिवार के घर के पास किराये पर रहता था। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ गया ले गया और परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी। आरोप है कि फिरौती नहीं देने पर बच्ची की हत्या कर शव फेंक देने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें

जमुई में पेड़ की डाली काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी

10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा

सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया

क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 130 लोग गिरफ्तार, बिहार पुलिस का एक्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!