Headlines

चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

श्रीनारद मीडिया, रांची(झारखंड):

झारखंड के रांची  जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। नयासराय मठटोली अमडेला के पास लोहरदगा की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है।

 

यह भी पढ़े

रामगढ़ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट से आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत

‘एक साल तक सोना न खरीदें’-पीएम मोदी

मुजफ्फरपुर में बवाल, नगर विधायक रंजन कुमार को धमकी देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

नालंदा जिले में निगरानी विभाग ने 11 ट्रैप, 14 अधिकारियों और कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा

 महाराजगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया   गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!