राम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं: चित्राली उपाध्याय
हिन्दू सम्मेलन आयोजित
* अमनौर के सरायबक्स रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ विराट हिन्दु सम्मेलन
* सम्मेलन मेें हनुमान चालीसा का सस्वर हुआ पाठ
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी,भेल्दी, सारण (बिहार):

इस देश के हिन्दुओं ने कभी काटने का नहीं जोड़ने का काम किया है।सनातन का झंडा बहुत मजबूत है।चाणक्य, अशोक सम्राट जैसे महापुरूषो के हम वंशज हैैैं।
उक्त बातें अमनौर प्रखण्ड के सरायबक्स रामजानकी मठ मंदिर के परिसर में शनिवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते बजरंग दल के संयोजक राहुल मेहता ने कहीं।उन्होंने कहा कि सभी हिन्दु भाई सहोदर भाई हैं।आज हिन्दू भाई ईसाई धर्म कबूल कर रहे हैं।
आज सभी लोग पहले अपने आचरण को सुधारने का काम करें। सनातनी चित्राली उपाध्याय ने कहा कि सनातन का अर्थ है शाश्वत।राम हमारे सनातन धर्म की पहचान है राम हमारे सांस्कृतिक विरासत है राम हमारे आदर्श हैं। आज सभी लोगों को राम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।बलिराम तिवारी ने कहा कि हमारा धर्म पूर्णत: वैज्ञानिक है।
अपने ग्रंथ को पढ़ें और अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।मुरारी स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म वो धर्म है जो हम वृक्षो को माता के रूप में पूजते हैं। सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म हैं।
सम्मेलन को मुख्य रूप से संत शत्रुघ्न दास जी महाराज, रविन्द्र नाथ पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता मुरारी स्वामी मंच संचालन राजेश उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रासबिहरी पाण्डेय ने किया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ भी किया गया।
यह भी पढ़े
कोलकाता में सड़क हादसे के शिकार अमनौर के युवक की मौत, गाँव में मचा कोहराम
जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में हुआ भव्य स्वागत
मांझी की खबरें : मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल
पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्य सामने आए
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?
