Headlines

आम लोगों तक पहुंचना ही किसी अधिकारी के सफल कार्यकाल की पहचान होता है .. बीडीओ

आम लोगों तक पहुंचना ही किसी अधिकारी के सफल कार्यकाल की पहचान होता है .. बीडीओ
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

किसी भी अधिकारी के सफल कार्यकाल का मूल्यांकन आम लोगों तक पहुंच बनाने एवं उनकी समस्या का समय से निष्पादन करने से होता है । यह बात भगवानपुर हाट बीडीओ कुमार विशाल ने अपने सम्मान के आयोजित विदाई समारोह में कही । उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक का तबादला उसकी सेवा का एक हिस्सा होता है। सेवा शर्तों में तबादला होना शामिल है ।उन्होंने कहा कि सिवान जिला एवं भगवानपुर हाट प्रखंड के लोग बहुत अच्छे है ।

जन प्रतिनिधि सहयोग की भूमि में हमेशा रहे । सभी जन प्रतिनिधि , अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने चुनाव , जन गणना , फॉर्मर आई डी , मतदाता पुनरीक्षण जैसे कार्यों के सराहनीय सहयोग दिया । समारोह की अध्यक्षता हीरा लाल मांझी ने किया ।

 

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने कहा कि बीडीओ के पद पर रहते हुए एक सामान्य व्यक्तित्व की व्यक्ति के रूप में पहचान छोड़ी है । ऐसे अधिकारी का तबादला होने पर क्षेत्र मायूस है । इस अवसर पर उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह , भाजपा जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय , पूर्व जिला पार्षद नागेन्द्र उपाध्याय , मुखिया राजेंद्र सिंह सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें

यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया माल्‍यापर्ण

मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा

सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!