Headlines

  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

 

माई भारत सिवान के बैनर तले मोरा बाजार पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी, नैतिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को याद किया तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन परिचय एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम मिथिलेश कुमार ने , द्वितीय राधिका कुमारी ने , तृतीय आदित्य कुमार तथा कृति कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया ।
 

आभूषण दुकान में चोरी की प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

थाना क्षेत्र के कौड़ियां नथु मोड पर अवस्थित एक आभूषण दुकान
में चोरों द्वारा ताला तोड़ कर चोरों आभूषण एवं वर्तन की चोरी कर ली है ।इस मामले में दुकानदार माघर निवासी राहुल वर्मा के आवेदन पर तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

 

दुकानदार राहुल वर्मा ने अपने आवेदन में दो अज्ञात सहित गांव के ही एक युवक सौरभ सोनी उर्फ बिट्टू पर घटना में शामिल होने का आशंका जाहिर की है । उन्होंने डेढ़ किलो चांदी का आभूषण एवं 25 ग्राम सोना का आभूषण , पीतल के वर्तन तथा 12 हजार नगद रुपया चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

यह भी पढ़ें

यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया माल्‍यापर्ण

मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा

सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!