ट्रक पेड़ से टकराई चालक खलासी गंभीर रूप में घायल
सदर अस्पताल सिवान रेफर
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली बाजार के समीप एनएच 331 पर रविवार की रात्रि करीब 3 बजे ट्रक चालक को नींद आने के कारण तेज रफ़्तार में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विशाल पेड़ से टकरा गई। बालू लदा ट्रक जब पेड़ से टकराई तो बहुत जोड़ का आवाज हुआ ।
आवाज सुन चोरौली बाजार पर दुकानों में सोए दुकानदारों की निंद खुल गई । जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । टक्कर में ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है ।ट्रक छपरा की ओर से मलमलिया की ओर जा रही थी ।
ट्रक चालक एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच डायल 112 के वाहन के सहारे सीएचसी भगवानपुर लाए । जहां स्थित गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया ।
घायलों में चालक भोजपुर जिले के रतनपुर निवासी इंद्र चौहान का पुत्र धीरज कुमार एवं खलासी आरा जिले के रघु टोला निवासी मंजू राय का पुत्र मोहित कुमार बताए जाते है ।
यह भी पढ़ें
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया माल्यापर्ण
मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा
सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प
लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा
जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी
