खेलकूद:मशरक क्रिकेट मैच में पुलिस विजेता, मीडिया-प्रतिनिधि बना उपविजेता
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मशरक के छपिया उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बिहार पुलिस सप्ताह के पुलिस बनाम मीडिया-प्रतिनिधि के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन दारोगा सुदर्शन सिंह एवं पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा,शिक्षक संतोष सिंह , पूर्व मुखिया रणवीर राज ने संयुक्त रूप से किया।
टूर्नामेंट में टाॅस मीडिया-प्रतिनिधि ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट गवाकर 92 रन बनाया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए पुलिस टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नसीम को दिया गया। दारोगा सुदर्शन सिंह ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत किया जा सके।
मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने पुलिस और आमजन के बीच एकजुटता एवं समन्वय को नई मजबूती प्रदान की।
यह भी पढ़े
नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा
औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये
भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर
धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित
“सबका सम्मान जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्याएं
