20 वर्षों से अपना ठिकाना बदल-बदलकर छीपा फिर रहा 1 लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

20 वर्षों से अपना ठिकाना बदल-बदलकर छीपा फिर रहा 1 लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

– समस्तीपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी मंटून महतो को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मंटून समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था।

उसके विरुद्ध समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय के अलावा बेगूसराय जिले के खोदाबन्दपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार मंटून महतो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र है। टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल मंटून लगभग 20 वर्षों से अपना नाम व पता छिपाकर अन्यत्र अलग-अलग जगह रह रहा था। माननीय न्यायालय के द्वारा मंटून महतो पर स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।

जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद मंटून महतो को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने दी है।

यह भी पढ़े

अंतराष्ट्रीय मानस प्रचारक स्वामी गणेश दत्त शुक्ल के श्राद्धकर्म का हुआ आयोजन

पूर्वांचल कप गर्ल्स एंड ब्वायज जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पायल स्वीट्स ने पूर्वांचल क्रिकेट क्लब को संघर्ष पूर्ण मैच में 6 रन से हराया

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महासचिव राजेश सिंगला ने पृथ्वीराज जिंदल का किया स्वागत।

विदेश में जाकर भी अपने संस्कारों को नहीं भूले सुनील राय 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!