Headlines

सारण पुलिस  ने फरवरी माह में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 148 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द

सारण पुलिस  ने फरवरी माह में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 148 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान का थाना स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गुम या खोए हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से खोजकर उनके वास्तविक धारकों को वापस किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 के बीच सारण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए कुल 148 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से गरखा थाना-12 मोबाइल, नगर थाना-11 मोबाइल, भगवान बाजार थाना-10 मोबाइल, पानापुर थाना-10 मोबाइल, एकमा थाना-9 मोबाइल, मांझी थाना-9 मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों द्वारा भी गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है।

“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के सफल क्रियान्वयन से आम जनता के बीच सारण पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इसका सकारात्मक प्रभाव सारण पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिला है, जहाँ फॉलोअर्स की संख्या 47 हजार से बढ़कर 70 हजार तक पहुँच गई है।

* सारण पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़े

अगर लंबा चला तनाव तो भारत पर क्या होगा असर?

आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इमामे जुमा ने घोषित किया 7 दिन का सोग। सोमवार को होगा जलसे का आयोजन

अब होगा‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’का शंखनाद

दारौंदा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!