सारण पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई
दो कांडों में 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना, सारण ने दो अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए म्यूल खातों के माध्यम से साइबर ठगी की राशि के लेन-देन में संलिप्त कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्रथम मामला (साइबर थाना कांड सं०-35/26, दिनांक-26.02.2026)
आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर एक्सिस बैंक के एक म्यूल खाते की जांच की गई। जांच में दिनांक-16.07.2025 से 20.11.2025 के बीच लगभग 49 लाख की संदिग्ध राशि के जमा एवं निकासी का मामला प्रकाश में आया।
भौतिक सत्यापन एवं तकनीकी अनुसंधान के उपरांत 01 अभियुक्तों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खाता धारक द्वारा बताया गया कि दूसरे व्यक्ति के कहने पर लालचवश खाता खुलवाकर चेकबुक, एटीएम एवं सिम उपलब्ध कराया था। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। इस खाते से संबंधित विभिन्न राज्यों में साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
द्वितीय मामला (साइबर थाना कांड सं०-36/26, दिनांक-27.02.2026)
बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते की जांच में NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर लगभग 3.51 करोड़ की अवैध ट्रांजेक्शन पाई गई। भौतिक सत्यापन एवं तकनीकी अनुसंधान के उपरांत 05 अभियुक्तों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
है। सारण पुलिस द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी
आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से संबंधित सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम थाना को दें।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. राकेश कुमार साह, पिता-काशीनाथ साह, साकिन रसूलपुर, ब्लॉक-एकमा, जिला-सारण।
2. मो० सिराजुद्दीन, पिता-मो० शाहिद मंसुरी, सा०-वार्डनं०-08 घेघटा, थाना-खैरा, जिला-सारण।
3. मो० वसीम, पिता-अब्दुल हकिम, सा०-सलेमपुर, थाना-नगर, जिला-सारण।
4. आशुतोष कुमार, पिता-निर्मल पांण्डेय, सा०-ब्राहम्ण टोली छपरा, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण।
5. विशाल कुमार उर्फ विश्वजीत कुमार, पिता-पोलुस कुल्लू, सा०-वार्डनं०-7 पुलिस लाइन सारण थाना-नगर, जिला-सारण।
6. सोनू कुमार श्रीवास्तव, पिता कैलाश प्रसाद श्रीवास्तव, सा०-मढौरा वार्ड नं0-05 मालगोदाम रोड, थाना-मढौरा, जिला-सारण।
> जप्त / बरामद समानो की सूची :-
1. डायरी-01, 2. सीम-05, 3. चेकबुक-04 एवं 4. मोबाईल-06 बरामद।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
1. पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी
यह भी पढ़े
अगर लंबा चला तनाव तो भारत पर क्या होगा असर?
आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इमामे जुमा ने घोषित किया 7 दिन का सोग। सोमवार को होगा जलसे का आयोजन
