दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटे ने खोया आपा और फिर…

दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटे ने खोया आपा और फिर…

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

केले का पौधा लगाने को लेकर विवाद में फेंका तेजाब, 2 बच्चों समेत 4 लोग बुरी तरह झुलसे.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पति महीनों घर से बाहर रहकर दूसरे शहर में मजदूरी करता है। इसका फायदा उसकी पत्नी उठाती थी। महिला का गांव के एक ही एक 40 साल के व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। महिला के दो बालिग बेटे भी थे। एक दिन महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए रात के अंधेरे में घर बुलाया था। प्रेमिका प्रेमी का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रात के एक बजे प्रेमी महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। महिला के दोनों बेटे सो रहे थे। अचानक एक बेटे की आंख खुली, शक होने पर वह मां के कमरे में गया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर वह आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। भाई के शोरगुल की आवाज सुनकर दूसरे भाई की आंख भी खुल गई। वह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाइयों ने मां के प्रेमी को पकड़ लिया और उसके बाद दोनों ने मां के प्रेमी को बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के चलते व्यक्ति की मौत हो गई।

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना के हरिणे गांव का रहने वाला 40 साल के संतोष साह का गांव के ही भगत साह की पत्नी से अवैध संबंध थे। संतोष शनिवार की रात एक बजे में महिला के घर गया हुआ था। जहां रात के एक बजे महिला के बेटे अजय ने दोनों को आपत्तिनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। अजय का शोरगुल सुनकर उसके भाई की भी नींद खुल गई और वह भी मौके पर आ धमका। दोनों ने मिलकर युवक का पांव हाथ बांधकर युवक की मारपीट शुरू कर दी। काफी बेरहमी के साथ मारपीट की। काफी मारपीट करने के बाद मृतक संतोष साह बेहोश हो गया। सुबह 4 बजे जब ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो महिला के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

बिहार के गोपालगंज जिले में अमवा मौजे गांव में बुधावार की सुबह एक विवादित जमीन पर केले के पौधे लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

झुलस कर जख्मी होने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजाब से हुए हमले में जख्मी दो लोगों की हालत गंभीर होते देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित के फर्द बयान पर महिला सहित छह को नामजद किया गया है। घटना के बाद फौरी कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार अमवा गांव के श्रीराम राय व दूसरे पक्ष सुदामा भगत के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन सुबह एक पक्ष के लोग उक्त विवादित जमीन पर केले के पौधे लगा रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद एक पक्ष ने एसिड से हमला कर दिया, जिसमें श्रीराम राय, राज किशोर राय, आयुष कुमार और उज्जवल कुमार झुलस कर जख्मी हो गए।

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे की दोनों आंखें तेजाब से पूरी तरह झुलस गई हैं। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद गोलू कुमार को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े….

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!