सिसवन की खबरें : चैनपुर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

 

सिसवन की खबरें : चैनपुर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने सिसवन चैनपुर, चैनपुर रसूलपुर और चैनपुर-सिवान मुख्य सड़क पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने बताया कि इन मार्गों पर सघन जांच की गई।
इस अभियान के दौरान वाहनों के कागजात और डिक्की की जांच की गई। पुलिस का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना है।

 

बाइक के धक्के से चार वर्षीय बच्ची घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मार्ग पर रामपुर गांव के पास बाइक के धक्के से एक चार बर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव निवासी प्रदीप कुमार भारती की पुत्री चांदनी कुमारी है। वह अपने ननिहाल में नाना के घर आई थी। वह घर से बाहर जैसे ही निकली सड़क पर तेज जा रहे एक बाइक ने उसे धक्का मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बाइक से गिरकर एक किशोर घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सीवान सिसवान मुख्य मार्ग पर बाइक के धक्के से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर भगवानपुर गांव निवास भ्रम पटेल का पुत्र निरंजन कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

आठ आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाए गये

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाए। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के आसर,कचनार और भीखपुर गांव में की गई।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जिन आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाए गए हैं।थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार, ये सभी आरोपी पूर्व के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे और पुलिस की गिरफ्त से बच रहे थे। इश्तहार चिपकाने का मुख्य उद्देश्य इन आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करना है।

 

यह भी पढ़े

झंझारपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण की साजिश की नाकाम , एकतरफा प्यार का मामला

नालंदा के रहुई पुलिस ने दो तस्‍करों से 76.5 किलो गांजा जब्त किया 

गोपालगंज में 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

दरियापुर पुलिस ने छापामारी कर 27.20 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अरावली के निर्णय पर बवाल क्यों मचा है?

अरावली का पूरा विवाद क्या है?

दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में BLO की हुई बैठक।

साल 2025 कई बड़ी खबरों से भरा रहा समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!