Headlines

सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

 

सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि दिनांक 12.04.2026 को उनके साथ सुबह के समय अभियुक्त झगरू चौधरी उर्फ राजू यादव, पिता स्व० गौतम चौधरी, ग्राम-कन्धवारा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान द्वारा कट्टा एवं चाकू का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा उनके पास से सोने की चेन, 1,50,000 रू० नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान छीन लिया गया।

उक्त आवेदन के आधार पर नगर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड का नामजद अभियुक्त झगरू चौधरी अपने एक सहयोगी के साथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम मंदिर के सामने बैठा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस बल को देखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु उपलब्ध पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपनी पहचान 1. झगरू चौधरी उर्फ राजू यादव, पिता-स्व० गौतम चौधरी, ग्राम-कन्धवारा, थाना-मुफ्फसिल, जिला सिवान एवं 2. विनय दूबे उर्फ वीर प्रताप, पिता-ब्रजेश दूबे, ग्राम खलवा, थाना-नौतन, जिला सिवान के रूप में बताई।

जांच एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन एवं 07 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में नगर थाना द्वारा एक अन्य कांड धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. झगरू चौधरी उर्फ राजू यादव, पिता-स्व० गौतम चौधरी, ग्राम-कन्धवारा, थाना-मुफ्फसिल,

जिला-सिवान

2. विनय दूबे उर्फ वीर प्रताप, पिता ब्रजेश दूबे, ग्राम खलवा, थाना-नौतन, जिला-सिवान।

> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-

1. देशी पिस्टल-01

2. कारतूस-07

3. मैगजीन-01

यह भी पढ़े

सीवान के विद्या भारती विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, शशिकांत बने जिला टॉपर

राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के छात्र – छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में फिर से लहराया परचम

Leave a Reply

error: Content is protected !!