Headlines

राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में डिवाइन पब्लिक स्कूल, जीरादेई के छात्र राहुल कुमार द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राहुल के पिता शिक्षक सुनील कुमार द्विवेदी और माता कुसुम देवी ने उनके इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। राहुल ने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

राहुल का सपना है कि वह आईआईटी से इंजीनियर बनकर देश की सेवा करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। खास बात यह है कि उन्होंने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने राहुल की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राहुल की यह सफलता साबित करती है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के छात्र – छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में फिर से लहराया परचम

उच्चकों ने एक व्यक्ति का एक लाख रुपया उड़ाये

दूसरी बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु

Leave a Reply

error: Content is protected !!