महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के छात्र – छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में फिर से लहराया परचम
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीबीएसई 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही महावीरी विजयहाता के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दसवीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भैया सुधांशु तिवारी बने स्कूल के टॉपर। उन्हें कुल पूर्णाक 100 में से अंग्रेजी में 98, हिंदी में 99 , गणित में 93, विज्ञान में 95,सामाजिक विज्ञान में 95, सूचना प्रौद्योगिकी में 97 अंक प्राप्त हुए हैं। बहन कुमारी अमृता 95.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर, जबकि 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ भैया आदित्य कुमार एवं बहन पलक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
10वीं बोर्ड में विषयवार अंकों की दृष्टि से गणित में अधिकतम अंक 98 रहा जबकि सामाजिक विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 98, संस्कृत में 100, विज्ञान में 97 तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषय में 100 अंक उच्चतम प्राप्तांक रहे।
दसवीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होते ही परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं मंगलकामनाएँ देते हुए प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन ने परिणामों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और आचार्य बंधु-भगिनी के परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर महावीरी विजयहाता विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो रवीन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव शंभुनाथ प्रसाद, सह सचिव ओम प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष जीव नारायण एवं समिति सदस्य डॉ राकेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह एवं अन्य सभी सदस्यों ने भी छात्र-छात्राओं के परिश्रम को सराहा एवं आचार्यों को उनके मार्गदर्शन में इस सुखद परिणाम के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, योगेंद्र राय, प्रवीण चन्द्र मिश्र, विधुशेखर प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज पाठक, सरोज मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय, सुश्री अंकिता, सोमेन्द्र कुमार,अमन कुमार पाण्डेय, हरिराम शर्मा,ओमप्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 387 परीक्षार्थियों में से 90% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 21 रही, जबकि 80 से 90% अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 65 रही। कुल मिलाकर, इस प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित है।
यह भी पढ़े
उच्चकों ने एक व्यक्ति का एक लाख रुपया उड़ाये
दूसरी बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु
होर्मुज की कथा इतिहास के पृष्ठों में
