Headlines

  80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी हुई है. विजिलेंस विभाग इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की है. इंजीनियर और उनके परिवार से जुड़े लॉकर से कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गया.

 

विभाग को रुपयों की गिनती करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. आरोपी की पहचान बैकुंठ नाथ बेहेरा के तौर पर हुई है, जो एक सरकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है और कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात हैं.

आज तक से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शनिवार, 6 जून को इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान इंजीनियर के बैंक लॉकर्स में कैश और कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला. विभाग ने राजधानी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर में छापेमारी की, जिसमें आरोपी का घर भी शामिल है.

 

इसके अलावा जाजपुर जिले में पैतृक घर, बारीपदा में रिश्तेदारों के घर, बालिगुड़ा में उनके ऑफिस और सरकारी मकान पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी और उनके परिवार के पास 5 बहुमंजिला आवासीय इमारतें हैं. इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार में लगभग 10 हजार 500 स्क्वायर फुट में फैली एक 4 मंजिला, शैलश्री विहार में एक 3 मंजिला मकान, कानन विहार में 2 मंजिला घर, चंद्रशेखरपुर में 2 मंजिला बिल्डिंग और धर्मशाला में पैतृक जमीन पर बना एक बड़ा रिहायशी मकान का नाम शामिल है.

यह भी पढ़े

यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!  

बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल

  शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

बसंतपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!