शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
अबतक 05 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 02 विधि-विरूद्ध बालक निरूद्ध
अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवराजपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा दिनांक-30.05.26 को एक युवक, शहजाद अली, पिता-क्यामुद्दन शाह, साकिन-शिवराजपुर, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही दिनांक-30.05.26 को ही पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 एवं एफ.एस.एल. टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया तथा मामले की गहन जांच प्रारंभ की गई।
मृतक के शव का पोस्टमार्टम पूर्ण वीडियोग्रफी के साथ कराया गया। इस संबंध में बड़हरिया थाना द्वारा कांड सं0-230/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा 02 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है। पुनः कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस प्रकार उक्त हत्याकांड में अबतक कुल-05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा 02 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। सभी दोषियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाएगी।
इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछ-ताछ की जाएगी। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- 1. छठु मांझी, पिता-स्व० बनौरी मांझी, साकिन-शिवराजपुर, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान। 2. मंटू मांझी, पिता-छठु मांझी, साकिन-शिवराजपुर, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान।
छापेमारी टीम में शामिल सदस्य :- 1. पु.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हरिया थाना। 2. पु.अ.नि. कुन्दन कुमार तिवारी। 3. पु.अ.नि. अमित कुमार शर्मा। 4. परि.पु.अ.नि. सोनू रफी। 5. चौ0/3, अतार्डरहमान खान।
यह भी पढ़े
संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत सीवान में निकली भव्य साइकिल रैली
सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुकान में चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
समाजसेवी नीलम सिंह महिला उन्नति संस्था (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
अभाविप ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
कालजार के पुराने और संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग
