Headlines

छुट्टी में घर आए सैनिक का किसी बीमारी से निधन

छुट्टी में घर आए सैनिक का किसी बीमारी से निधन

शोक की लहर , दिवंगत सैनिक असम में था तैनात

भाई की शादी में शामिल होने आया था घर

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान बिहार

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के साघर सुल्तानपुर गांव में छुट्टी में घर आए एक सैनिक की निधन हो गई । सैनिक के8 निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई । दिवंगत

सैनिक स्व अब्दुल रहीम का पुत्र अकबर अली बताया जाता है ।

स्वजनों के अनुसार वह आर्मी में असम के तेजपुर में तैनात थे । वह सोने छोटे भाई के शादी में शामिल होने छुट्टी लेकर 3 मई को घर आए थे । 12 मई को शादी संपन्न हो गया था । शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और देखते देखते निधन हो गया ।

उनकी पत्नी खुशबू निशा पति के अचानक निधन से रो रो कर बुरा हाल कर लिया है। तीन बच्चों में दो पुत्र अशरफ एवं अफसर तथा एक पुत्री जोहरा खातून है । इस अवसर पर मुखिया सुभाष सिंह

ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत सैनिक को सलामी दी । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा , एसडीपीओ अमन कुमार , प्रभारी थानाध्यक्ष छपित कुमार चौबे ,

राजस्व पदाधिकारी निवेदिता त्रिपाठी सहित पुलिस के जवानी ने गार्ड ऑफ ऑनर दी ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!