बिहार विधान सभा  के अध्‍यक्ष ने  बलहा गांव में आदम कद प्रतिमा का  किया अनावरण  

बिहार विधान सभा  के अध्‍यक्ष ने  बलहा गांव में आदम कद प्रतिमा का  किया अनावरण

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने किया ई स्व हरि माधव सिंह और स्व बिमला सिंह के आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया
अमनौर
प्रखण्ड के बलहा गांव में सोमवार को ई स्व हरि माधव सिंह और स्व बिमला सिंह के प्रथम पुण्य तिथि पर आदम कद प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और पूर्व सांसद ब्रज भूषण ठाकुर शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने ई स्व हरि माधव सिंह और स्व बिमला सिंह के आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया और उनके जीवन से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि ई हरि माधव सिंह का पूरा जीवन सादगी भरा रहा है। झारखंड के ईमानदार पदाधिकारी होने के साथ गरीब किसान आम अवाम सबके साथ समानता का भाव रखते थे। सत्य अहिंसा का पालन किया।

पूर्व सांसद ब्रज भूषण ठाकुर ने कहा कि ई हरि माधव सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज कल लोग बहुत पढ़े लिखे हो गए हैं, जो माता-पिता के संस्कारों को भूल गए हैं।

हम उत्तर प्रदेश लखनऊ से नही हम अयोध्या से आये है।उन्होंने कहा डोरीगंज के मंदिर जो है।अयोध्या से जुड़ा हुआ है।उस स्थान से जुड़ा हुआ है जहाँ लक्ष्मण जी बैठकर अयोधया के शासन ब्यवस्था सम्भालते थे।इस लिए उसका नाम लक्ष्मण किला है। कबीर दास की सुनते हुए कहा कबीर दास की उल्टा बानी बरसत कमर भीगें पानी,जो जमीन से जुड़ा नही होता वह पौधा सुख जाता है।

इस मौके पर बिस्कोमान भवन के चेयरमैन विशाल कुमार सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह, सोनपुर बिधायक बिनय सिंह, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, राजद नेता देवेंद्र शर्मा, लोजपा नेता टुन्ना सिंह, समाजसेवी सोनू सिंह,ठाकुर अभिषेक कुमार सिंह, सरपंच रणधीर कुमार, सरपंच प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह, समाजसेवी मयंक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ई साहब के बड़ा पुत्र राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित कर सबको आभार जताया।

यह भी पढ़े

छपरा मुफस्सिल ने  लूट की घटना का सफल 12 घंटे के भीतर  किया उभेदन,  02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई समान बरामद

सिसवन की खबरें : चैनपुर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

कोंच में अंतरराज्यीय गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!