उच्चकों ने एक व्यक्ति का एक लाख रुपया उड़ाये
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) :
गोपालगंज जिले सिधवलिया थानाक्षेत्र के चीनी मिल गेट चौक के पास एसबीआई के एटीएम के नजदीक से उच्चकों ने एक व्यक्ति का एक लाख रुपया उड़ा लिया.
पीड़ित बरौली थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव का राजदेव राय है l घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरौली थाने के पिपरहिया गाँव के राजदेव राय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपए निकासी कर प्लास्टिक के झोले में रखकर बाइक की हैंडल में टांगे थे कि मिल गेट चौक के पास एटीएम से कुछ पैसे की और निकासी कर रहे थे कि उच्चकों ने बाइक से रुपए का झोला उड़ा लिया । पीड़ित के घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है l
