Headlines

विषय: कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी में बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

विषय: कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी में बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी के परिसर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के बीज निदेशक डॉ. डी. के. रॉय द्वारा बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाई की गई गेहूँ (DBW-187) B/S तथा राई (आर. सुफलम-1) के बीज के गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने अरहर (आर. अरहर -1) की खड़ी फसल का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

डॉ. रॉय ने गरमा फसल के लिए बचे हुए बीज उत्पादन क्षेत्र में शीघ्र बुवाई करने का निर्देश दिया, ताकि समय पर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने श्री अन्न (मिलेट्स) के उन्नत बीज उत्पादन पर विशेष बल देते हुए केवीके परिसर में 1 हेक्टेयर क्षेत्र में श्री अन्न के बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया।

उन्होंने बीज उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कृषकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होने नीबू, अमरूद, आम एवं लीची के बागो का भी निरिक्षण किया एवं अपने सुझाव दिये। साथ ही साथ ढैचा की फसल लगाने में भी जोर दिया ताकि मिट्टी की उवरक शक्ति बढे।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला, पादप रोग विशेषज्ञ सह प्रभारी परिक्षेत्र डॉ. जीर विनायक, कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा, प्रयोगशाला तकनीशियन सह प्रभारी परिक्षेत्र प्रबंधक डॉ. विजय कुमार सहित राकेश कुमार, मनोज कुमार एवं अवनीश पांडेय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

राम जन्मभूमि में ‘ज्योतिस्वरूप’ कलाकृति पर शंकराचार्य जी ने लिखा चम्पत राय को पत्र

गौ-रक्षा हेतु शंकराचार्य जी करेंगे ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा

बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बगौरा में निकाली गई भव्य जुलूस

अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीवान के राजेश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!