डायन बता 4 महिलाओं की पिटाई, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने किया हमला, 2 महिला समेत 16 गिरफ्तार.

डायन बता 4 महिलाओं की पिटाई, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने किया हमला, 2 महिला समेत 16 गिरफ्तार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के गंभीरा गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में मेसकौर थाने के ASI समेत महिला सिपाही घायल हो गए। दरअसल, डायन बता कर 4 महिलाओं की ग्रामीण पिटाई कर रहे थे। जानकारी मिलते ही ASI जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेसकौर पुलिस पहुंची। महिलाओं को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। फिर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया। उपद्रव करने वालों में से 2 महिला समेत 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास के चक्कर में महिलाओं को पकड़ा
अरुण राजवंशी के 5 साल के बेटे अमित कुमार की मौत ननिहाल लोधवे मे सांप काटने से हो गई। मृतक के परिजनों ने लोधवे में ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद अंधविश्वास में आकर गांव के ही भगत के शरण में परिजन चले गए। भगत ने बताया कि बच्चे की मृत्यु सांप काटने से नहीं बल्कि तीन- चार महिलाओं ने मिलकर जादू टोना कर दिया है। इसके बाद आरोपी अरुण राजवंशी हरला गांव की चार महिलाओं काशो देवी, आरती देवी, पियरिया देवी और खुशबू कुमारी को पकड़ कर भगत के सामने गंभीरा अपने गांव ले आया।

कई थानों की पुलिस पहुंची
अरुण राजवंशी परिवार के सदस्यों के साथ चारों महिलाओं की पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी मेसकौर थाने के एएसआई जितेंद्र कुमार को किसी तरह फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एएसआई जितेंद्र कुमार गंभीरा गांव पहुंच गए। महिलाओं को छुड़ाने पर ग्रामीण गुस्सा हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर हमले की जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नवादा एसपी को भी दी। गंभीरा गांव से पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल एएसआई जितेंद्र कुमार और महिला जवान प्रियंका कुमारी को पीएचसी मेसकौर में इलाज करवाया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!