कार कैनाल में गिरी, तीन की मौत, शराब के नशे में थे सभी.

कार कैनाल में गिरी, तीन की मौत, शराब के नशे में थे सभी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्‍क

झारखण्ड के जमशेदपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित रामगढ़ कैनाल में रविवार शाम गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रांची के हटिया निवासी 23 वर्षीय सुजीत होरो, विवेक टोपनो और 21 वर्षीय मेघा रानी ढेंगरा शामिल हैं। बताया जाता है कि घायल 21 वर्षीय मेघा रानी ढेंगरा की सांस चल रही थी। चांडिल पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पार्टी में नशे के बाद वे लोग रांची के लिए रवाना हो गए। सभी नशे में थे। कैनाल के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर कैनाल में गिर गई। कार में शराब की बोतल भी मिली है। इधर, सूचना पाकर मृतक मेघा रानी के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे।  शवों को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!