राष्ट्रपति जी ने तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए राज्यपालों व उपराज्यपाल की नियुक्ति की है

राष्ट्रपति जी ने तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए राज्यपालों व उपराज्यपाल की नियुक्ति की है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति भवन ने देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रोफेसर आसिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कौन हैं ये नए राज्यपाल और उपराज्यपाल?

पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे है। वे आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में 1978 से 2004 और 2009 से 2014 तक सात बार चुने गए।

उन्होंने वाणिज्यिक कर, उत्पाद शुल्क, विधायी मामले, वित्त, योजना और राजस्व जैसे विभागों में 13 वर्षों तक मंत्री के रूप में कार्य किया। वे विजयनगरम के अंतिम महाराजा पुसापति विजयराम गजपति राजू के छोटे पुत्र हैं और उनकी परिवार की परोपकारी गतिविधियों, विशेष रूप से सिम्हाचलम मंदिर और विजयनगरम में शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। वे सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल संरक्षण, और बिजली संरक्षण में रुचि रखते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश में आवास, पेयजल, और स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा दिया है। अब उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रो. आसिम कुमार घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के चीफ रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम हैं। वे जम्मू कश्मीर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। अब उन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कविंद्र गुप्ता को लद्दाख के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (रिटायर्ड) की जगह लद्दाख के एलजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बी.डी. मिश्रा ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था। इसे प्रेसीडेंट ने स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!