कुशीनगर में कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर भटक रहे घायल कुत्ता के इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई टीम 

कुशीनगर में कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर भटक रहे घायल कुत्ता के इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई टीम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर शहर के रेलवे स्टेशन के पास कई दिन से एक घायल आवारा कुत्ता घूम रहा रहा था, जिसके इलाज के लिए रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से दो लोग पहुंचे। ये लोग जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली एक संस्था के सदस्य हैं। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद रात में नौ बजे टीम ने इस कुत्ते को खोज लिया। पशु चिकित्सालय में कुत्ते का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, काले रंग के एक आवारा कुत्ते को किसी ने हंसिया मारकर जख्मी कर दिया था। हंसिया कुत्ते के पेट में घुसकर फंस गया था। शरीर में हंसिया फंसा कुत्ता कई दिन से घायल अवस्था में भटक रहा था। किसी ने इस घायल कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

इस पोस्ट को पढ़कर महाराष्ट्र में जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था ‘प्यार रेस्क्यू सेंटर’ के अर्पित सिंह ठाकुर और कुणाल महले रविवार सुबह पडरौना पहुंचे। इन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल से संपर्क किया।

चेयरमैन ने अपने कुछ वालंटियर को इस टीम की मदद में लगाया। रात में नौ बजे घायल कुत्ता रेलवे स्टेशन रोड पर दिखा। टीम ने इस कुत्ते को काबू में करके शरीर मे फंसा हंसिया निकालने का प्रयास किया। खुद सफलता नहीं मिली तो शहर के पशु चिकित्सालय लेकर गए।

टीम के सदस्यों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए गोरखपुर व दिल्ली भी जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल, अभय मारोदिया, अतुल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अंचल गुप्ता, बबिता शर्मा, सरोज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

दिल्‍ली के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आधा दर्जन मजदूर ‘लापता’

बिहार के सरकारी स्कूलों में आज से बंटेगा मिड डे मील का अनाज, 3 महीने का मिलेगा राशन

तिलक के बाद प्रेमिका संग फरार हुआ दूल्हा, नाराज परिजनों ने पिता समेत दो को मारी गोली

रिंकू रजक ने दारोगा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन की

पढ़ाई करते-करते 2 लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दो दुल्हनों से दूल्हे ने रचाई शादी

गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

विदेश से गोपालगंज लौटे युवक ने थाने में प्रेमिका की भरी मांग, लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बनें साक्षी

सुहागरात के दौरान 18 साल की दुल्हन ने दम तोड़ा, हुई ये परेशानी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!