Headlines

सारण जिला प्रशासन की पहल: बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर में बाल विवाह एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सारण जिला प्रशासन की पहल: बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर में बाल विवाह एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

 

सारण के जलालपुर में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास निगम, सारण के संकल्प जिला टीम द्वारा जलालपुर प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, लैंगिक सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जिला से आए अधिकारिय निभा सिंह एवं सुजाता श्री ,रत्नम कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनन अपराध है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

इसके साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित तरीके से छूने का प्रयास करे तो बच्चे बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक, पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दें। बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नूरनगर पंचायत के मुखिया नागेंद्र मांझी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार तिवारी,शिक्षिका प्रियंका कुमारी, ग़ज़ल खातून, खुशबू कुमारी सहित विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें

मशरक के जजौली, दुरगौली और नगर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित

 NIA की  टीम ने मशरक में किया छापेमारी , युवक से घंटों पूछताछ; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

रमेश सहनी के बाद अब 8 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले के मामले में तेज हुई कार्रवाई

धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड

रघुनाथपुर : कड़सर मोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने किया चकनाचूर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्‍मानित

रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए 

अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

दारौंदा में बंद पड़े दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

आज से शुरू होगी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा, कक्षा 1-2 के बच्चों का होगा मौखिक मूल्यांकन

बगौरा पंचायत के वार्ड-9 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!