अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के परतीटोला गांव में शनिवार सुबह 18वीं वाहिनी SSB, राजनगर और लौकहा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. यह कार्रवाई कमांडेंट कोजा राम लमरोर के निर्देशन में उप कमांडेंट (डीसी ऑपरेशन) अजीत सिंह और सहायक कमांडेंट बिकाश रॉय के नेतृत्व में की गई. संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान 10 गाय, 4 बछड़े तथा लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद करने का दावा किया है. बरामद मांस की प्रकृति की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी.
एसएसी के अनुसार, ड्रोन निगरानी के आधार पर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. चार आरोपी गिरफ्तार एसएसबी की ओर से बताया गया कि कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान मकसूद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अकबर तथा एक अन्य स्थानीय व्यक्ति के रूप में की गई है.
सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लौकहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई एसएसबी के अनुसार, बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस और गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना लौकहा को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले में संबंधित कानूनों के तहत जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.
सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर एसएसबी की ओर से कहा गया है कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसके लिए स्थानीय पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जनता दरबार में प्रशासन की सक्रियता, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों की ‘वाका’ नई यात्रा पर
दुनिया में तीसरी सर्वश्रेष्ठ है भारतीय वायुसेना
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश
