रील बनाने के चक्कर में दो किशोर की हुई मौत

रील बनाने के चक्कर में दो किशोर की हुई मौत

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


सारण जिला के मुफस्सिल थाने के विशुनपुर ओवरब्रिज रेलवे ढाला के समीप रील बनाने के फिराक में ट्रेन से दो किशोर कट गए। मृतकों में भेल्दी थाने के कोरेया पश्चिम टोला गांव के दूधनाथ भगत का पुत्र कल्लू कुमार (15) व मुकुल भगत का पुत्र दीपक कुमार (16) शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के कोरेया गांव के दीपक कुमार व कल्लू भगत चार दिन पहले अपने घर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित चिमनी भठ्ठे पर काम करने के लिए गए हुए थे।इसी बीच दोनों शुक्रवार को सोनपुर-छपरा रेल खंड के बीच विशुनपुर ओवरब्रिज रेलवे ढाला के समीप स्टंट करते हुए रील बनाने के फिराक में ट्रेन से कट गए।

दीपक कुमार व कल्लू भगत के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।कल्लू की मां चिंता देवी,भाई जीतू भगत,सोनू भगत,किशन भगत व बहन रीतू भी चिल्ला-चिल्लाकर रो रही थी।

 

वहीं दीपक की मां कलावती देवी पुत्र की मौत के गम में छाती पीट-पीटकर रो रही थी।भाई रौशन भगत,बसंत भगत,गोलू भगत के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।

यह भी पढ़े

ईशान ने किया कमाल आई आई टी में 74,016 वाॅ रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, सहित जिला का नाम किया रोशन

मशरक की खबरें :   ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक घायल , छपरा रेफर

बिहार के अररिया में तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 25 से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर

पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने सीने में उतार दी गोलियां

विद्यार्थी जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का है-डॉ अशरफ अली

नौ दिवसीय श्रीनारायण विश्वशांति महायज्ञ के जलभरी में आस्था का उमड़ा जन सैलाब

बिहार को बदलने में सभी जाति और धर्म के लोग हो रहे एकजुट

जख्मी के बयान पर छह आरोपी नामजद, पुलिस कर रही छापेमारी

सर्पदंश से एक युवक की हुई मौत परिजनों में मंची कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!