एकमा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा–सिवान रेलखंड के अप लाइन पर एकमा स्टेशन के पश्चिम आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
यह भी पढ़े
राम प्रसाद बिस्मिल का अपनी मां से अन्तिम वार्तालाप इतिहास में अमर हो गया
सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस
विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प
रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!
गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
