Headlines

भेल्दी में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

भेल्दी में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन गांव से एक 15 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर की मां ने भेल्दी थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार पैगा मित्रसेन गांव निवासी शोभा देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र नविन कुमार (15 वर्ष) गत 28 मई को करीब 11:30 बजे दिन में घर से निकला था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कहीं चला गया और देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

आवेदन में बताया गया है कि नविन कुमार की लंबाई करीब पांच फीट, रंग गोरा तथा बाल काले हैं। घर से निकलते समय उसने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके होठ पर कट का निशान भी है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है।

परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं संभावित सभी स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुत्र के लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज वही मदौरा डीएसपी संविदय कुमार दास तथा भेल्दी थाना प्रभारी सरवन कुमार पाल ने परिजनों से मिले और बातचीत कर जाँच में जुट गया वहीं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें।

यह भी पढ़े

Siswan: दो सगी बहनों का बिहार पुलिस में हुआ चयन

केंद्र सरकार ने मणिपुर में दो कोबरा बटालियनों को तैनात करने का आदेश दिया है

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

यादव टाइटल होने के कारण जेपी यादव शो बंद हुआ, नहीं मिला कोई स्पॉन्सर

बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली

गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!