Headlines

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यज्ञ देखकर घर लौट रहे एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया.

गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली और चिकित्सकीय लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है.मृतक की पहचान बभनौली निवासी 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि वह गांव में आयोजित यज्ञ देखकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह घर के दरवाजे के करीब पहुंचे, गुठनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि घर से करीब 50 कदम की दूरी पर ही उनकी मौके पर मौत हो गई.

 

बाइक पर तीन युवक सवार थे.पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भठही गांव निवासी कृष्णा कुमार राम के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था.

यह भी पढ़े

गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार

धमकी देकर  लेवी मांगने वाले को  औरंगाबाद पुलिस-STF ने चुन-चुन कर 6 को हथियारों  के साथ दबोचा

तीन नकाबपोश अपराधियों ने मुखिया पुत्र को मारी गोली, पटना  रेफर

6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात

शब्द, समय और सच के बीच: हिंदी पत्रकारिता की अनकही धड़कन

बिहार में IAS योगेश और अभिलाषा

म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति मिन अंग का बोधगया दौरा

डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply

error: Content is protected !!