Headlines

केंद्र सरकार ने मणिपुर में दो कोबरा बटालियनों को तैनात करने का आदेश दिया है

केंद्र सरकार ने मणिपुर में दो कोबरा बटालियनों को तैनात करने का आदेश दिया है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की दो कोबरा बटालियनों को मणिपुर में तैनात करने का आदेश दिया है। दोनों बटालियन कुछ सप्ताह में मणिपुर पहुंचेंगी और राज्य में हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएंगी।राज्य में मई 2023 से लेकर अब तक मैतेयी और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए एक्शन

पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद के साथ ही कई राज्यों में वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटने के लिए सीआरपीएफ ने 2008-09 में ‘कमांडो बटालियन फार रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) का गठन किया था। कोबरा की कुल 10 बटालियन हैं। कोबरा की प्रत्येक बटालियन में करीब एक हजार कमांडो होते हैं।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि राज्य में जातीय हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कोबरा कमांडो की तैनाती की जा रही है। ये कमांडो गुरिल्ला युद्ध, खुफिया अभियानों और जंगल के इलाके में लड़ाई में माहिर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जिन दो कोबरा बटालियन की मणिपुर में तैनाती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, उनमें बंगाल स्थित 207वीं कोबरा बटालियन और असम स्थित 210वीं कोबरा बटालियन शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अभियान अब छिपे आइईडी का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने तथा क्षेत्र की सामान्य सुरक्षा तक सीमित रह गए हैं।

ऐसे में सीआरपीएफ ने कोबरा की दो बटालियनों को मणिपुर भेजने की योजना बनाई गई, जहां पूर्ण शांति बहाली का काम चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, देश में माओवादी हिंसा के अंत के बाद हिंसा प्रभावित अन्य क्षेत्रों के लिए कोबरा और सीआरपीएफ की अन्य इकाइयां भी उपलब्ध हैं। अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद एक या दो कोबरा बटालियन को जम्मू कश्मीर भी भेजा जा सकता है।

केंद्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जंगल युद्धक इकाई कोबरा की दो बटालियन को मणिपुर में अभियानगत कार्यों के लिए तैनात करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य प्रशासन और केंद्र सरकार राज्य में स्थायी शांति बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की दो कोबरा बटालियन- पश्चिम बंगाल स्थित 207वीं बटालियन और असम स्थित 210वीं बटालियन- की मणिपुर में अभियानगत कार्यों के लिए तैनाती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘कोबरा की ये दोनों बटालियन मणिपुर में हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि चिह्नित इकाइयां अगले कुछ सप्ताह में राज्य में पहुंचेंगी।

पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद के अलावा कई भारतीय राज्यों में व्याप्त वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटने के लिए सीआरपीएफ ने 2008-09 में ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) का गठन किया था।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!