Headlines

चिरांद में होगा भव्य गंगा महाआरती,  मुख्यमंत्री होंगे शामिल

 

चिरांद में होगा भव्य गंगा महाआरती,  मुख्यमंत्री होंगे शामिल

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

 

सारण जिला के डोरीगंज चिरांद में गंगा महाआरती की तैयारियां तेज, सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन, संत-महामंडलेश्वर व शिक्षाविद होंगे शामिल; मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले चिरांद में आगामी 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली गंगा महाआरती एवं गंगा बचाओ संकल्प समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में परिषद के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता परिषद के संस्थापक सदस्य हरिद्वार सिंह ने की।

इस अवसर पर परिषद के सचिव एवं गंगा समग्र उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी ने गंगा संरक्षण विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सभ्यता की जीवनधारा है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए सभी लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया।

बैठक में बताया गया कि समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत, महामंडलेश्वर, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में आने की प्रबल संभावना जताई गई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

बैठक में तारकेश्वर सिंह, राजकिशोर प्रसाद चौरसिया, बिनोद सिंह, हरेश्वर सिंह, उदय चौधरी, बीपीन बिहारी रमन, हेमंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, राशेश्वर सिंह, लोकेश कुमार शुक्ला, विकास मिश्रा, ललन भक्त, अमृत सागर, सोनू कुमार, सुभाष महतो, हरिमोहन कुमार, हरेन्द्र भगत, जी. विजय, मोहन पासवान, सुशील कुमार पाण्डेय, डॉ. गुंजेश कुमार उपाध्याय, रमाशंकर कुमार, मुकेश कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

धनौरा गांव में शिवमहापुराण कथा हेतु जलभरी का आयोजन किया गया

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):


सारण जिला के गरखा प्रखंड के बाबा गरीबनाथ मंदिर धनौरा में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा हेतु आज चित्रकूट से आए महाराज श्री भानुशंकर जी व्यास के नेतृत्व में सिंगही गंगा घाट पर जलभरी का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा सांयकाल 7 बजे से दस बजे तक निर्धारित है।

यह भी पढ़े

Siswan: दो सगी बहनों का बिहार पुलिस में हुआ चयन

केंद्र सरकार ने मणिपुर में दो कोबरा बटालियनों को तैनात करने का आदेश दिया है

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

यादव टाइटल होने के कारण जेपी यादव शो बंद हुआ, नहीं मिला कोई स्पॉन्सर

बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली

गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!