Headlines

बलहा में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बलहा में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के धरहरा पंचायत अंतर्गत बलहा गांव स्थित में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन भक्तिमय माहौल में प्रारम्भ हुआ। अष्टयाम शुरू होने से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बलहा शिव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की रस्म अदा की गई। मंदिर परिसर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से समाजसेवी सोनू सिंह, नागेंद्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, नितेश सिंह, रामानंद ठाकुर, विजय सिंह, कामता सिंह, अनिल सिंह,संस्कार सिंह, प्राची सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, जनक सिंह, मंजू सिंह, चंचल सिंह,निक्की देवी, रिक्की देवी समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

पूरे 24 घंटे तक चले अखंड अष्टयाम में कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से रामधुन प्रस्तुत की। अंतिम दिन हवन-पूजन और महाप्रसाद वितरण के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। आयोजकों ने बताया कि गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर हर साल अष्टयाम का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़े

75 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 7 गिरफ्तार

मुंगेर में ड्रोन से अवैध हथियार कारोबार पर प्रहार, जंगल-दियारा में छिपी फैक्ट्रियां उजागर

समस्तीपुर में व्यवसायी से लूट का आरोपी अरेस्ट:21 हजार रुपए लेकर भागे थे बदमाश, कैश-बाइक जब्त

सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!