विश्व होम्योपैथिक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य-जागरूकता एवं ब्लड शुगर जाँच शिविर आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

कृष्ण मोहन ऊषा फाऊंडेशन के तत्वावधान में तथा सिवान के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० अविनाश चन्द्र के संयोजन में विश्व होम्योपैथिक दिवस (हैनिमैन जयंती) के अवसर पर गांधी मैदान, सिवान में निःशुल्क ब्लड शुगर जाँच एवं होम्योपैथी जन-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं होम्योपैथी के महत्व एवं उपयोगिता से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ० नरेन्द्र कुमार, डॉ० विनय कुमार, राजू यादव, अनुज कुमार, दयानन्द पांडे, विनय कुमार, आफिस कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

वहीं दोपहर में संस्था द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एक और कार्यक्रम दिनेन्द्र हास्पिटल के सभागार मे दीप प्रज्वलित कर डॉ हैनिमैन साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं पैरामेडिकल स्टाफ़ को प्रशस्ति पत्र दिया गया, इस कार्यक्रम में पटना से आये माननीय कमलेश सिंह ने होम्योपैथ चिकित्सा पर अपनी जीवंत अनुभव साझा किया सिवान दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री राजीव चौबे ने होम्योपैथी चिकित्सा को एक सरल सुलभ दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति बताया।
डॉ आशुतोष दिनेन्द्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया है कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिए, इस आयोजन में डॉ अविनाश चंद्र होम्योपैथ की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला एवं होम्योपैथ चिकित्सा प्रणाली रोग का नहीं बल्कि रोगियों का इलाज करती है रोग के मूल कारणों को समझकर उपचार किया जाता हैं और शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर स्थाई स्वास्थ्य की दिशा में कार्य करती है आइए हम सब मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें और होम्योपैथ को जन जन तक पहुँचाएँ।
कृष्णमोहन उषा फ़ाउंडेशन संस्था ने बताया कि जन-स्वास्थ्य हित में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाते रहेंगे। यह आयोजन मानवता की सेवा एवं जन-कल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजीव चौबे, संस्था के संस्थापक डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र , कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, संस्थान पटना से कमलेश सिंह छपरा से आये प्रीतम जी, संस्था के पदाधिकारी गण दयानंद पांडे, पंकज गिरी, सोहन जी, इंजीनियर सुधांशु, अनुराग दुबे, अनुज शर्मा, इत्यादि का अतुलनीय सहयोग रहा।
यह भी पढ़े
75 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 7 गिरफ्तार
मुंगेर में ड्रोन से अवैध हथियार कारोबार पर प्रहार, जंगल-दियारा में छिपी फैक्ट्रियां उजागर
समस्तीपुर में व्यवसायी से लूट का आरोपी अरेस्ट:21 हजार रुपए लेकर भागे थे बदमाश, कैश-बाइक जब्त
सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार
