सिधवलिया की खबरें : भारत रत्न  सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई

सिधवलिया की खबरें : भारत रत्न  सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई

श्रीनारद मीडिया‍, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुधसी गांव स्थित हरपुर पटेल भवन के प्रांगण स्थापित भारत रत्न  सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 150 वी जयंती मनाई गई ।

भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल को समर्पित राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर सरदार स्मारक समिति के संयोजक केशव पटेल ने पुष्पार्पण करते हुए कहा कि सरदार पटेल सचमुच लौह पुरुष थे l हम सब उनके पद्चिन्हों पर चलना चाहिए ।

सरदार पटेल के जयंती समारोह को कई लोगों ने उनकी जीवनी की चर्चा की l समारोह मे पूर्व मुखिया गजेंद्र प्रताप सिंह, सुदामा पटेल सहित अन्य समिति के सदस्य शामिल थे ।

 

मारपीट मे महिला सहित दो व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया‍, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाने क्षेत्र के हसनपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l घायल व्यक्तियों मे उमेश यादव और दुल्ला देवी हैँ जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l

 

बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद

श्रीनारद मीडिया‍, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में धान पककर तैयार था और कई जगहों पर कटाई का काम भी शुरू हो चुका था, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश से सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

जिन खेतों में फसल अभी नहीं कटी थी, वहाँ धान झड़ने लगा है, जबकि जहां कटाई हो चुकी थी, वहां कटी हुई फसल भीगकर सड़ने लगी है। किसानों के सामने अब भारी संकट खड़ा हो गया है। उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर गया है, जिससे उनके चेहरों पर मायूसी और चिंता साफ झलक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!