लायंस क्लब ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्या काजल गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब छपरा टाउन हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।
वहीं संस्था के सचिव लायन मनीष कुमार ने बताया कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर क्लब द्वारा मदद पहुंचाई जाती है साथ ही चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था भी क्लब के द्वारा किया जाता है।
कम्बल वितरण के मौके पर लायन विकास गुप्ता, आदित्य सोनी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े
10 दिसम्बर 📜 विश्व मानवाधिकार दिवस (Universal Human Rights Day) पर विशेष
शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल
25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार
क्या पुलिस की छवि आज भी कठोरता, डर और दमन से जुड़ी हुई है?
यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी
