Headlines

 मशरक की खबरें :   जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार 

मशरक की खबरें :   जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में एक जमीन को फर्जी तरीके से दुबारा बैनामा करने के मामले में तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव निवासी स्व अभिमन्यु सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जिसमें आधा दर्जन लोगो को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिउरी गांव के लेखाधारी बलिराम पाण्डेय के पुत्र पिन्टु पाण्डेय, पहचानकर्ता स्व इस्लाम मियां के पुत्र अहमद मियां और गौरा थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवावी लेखाकारी स्व भरत सिंह के पुत्र भोला सिंह को गिरफ्तार किया।

जबकि इस मामले मे बलिराम पाण्डेय के पुत्र सुनील कुमार, मन्टू पाण्डेय, जानकी कुवंर और रंजीत सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बलिराम पाण्डेय द्वारा उक्त जमीन को मेरे और मेरे भाई की पत्नी गीता देवी को बैनामा किया गया था। फिर वही जमीन 6 माह बाद बलिराम पाण्डेय की पुत्री द्वारा फर्जी तरीके से बैनामा किया गया।

 

इस विषय पर सवाल किए जाने पर मारपीट करने की धमकी दिया गया। जिस कारण मेरा पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने कहा कि फर्जी ढंग जमीन की खरीद बिक्री करने वाले को प्रशासन किसी भी कीमत में नहीं बक्सेगी। अपराधियो को बख्शेगी नहीं अपराध और अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

 

मशरक की सड़कों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने को चले एक सप्ताह के अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौंक से किया गया। मौके पर सीओ सुमंत कुमार, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों, कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार,बीडीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान दल के साथ मौजूद रहें।

 

सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि मशरक में अलग-अलग इलाकों में 10 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सड़क किनारे और नाले के उपर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की हर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

 

वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद कोई भी सड़क की जमीन या नाले की जमीन को अतिक्रमण करता है उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों के द्वारा अपना अपना अतिक्रमण हटानें में होड़ लगीं रहीं।

यह भी पढ़े

लायंस क्लब ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल

तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

क्या पुलिस की छवि आज भी कठोरता, डर और दमन से जुड़ी हुई है?

यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!