Headlines

सिधवलिया की खबरें :  समाजसेवी महेश पटेल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सिधवलिया की खबरें :  समाजसेवी महेश पटेल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी सह समाजसेवी महेश पटेल के आकस्मिक निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के इलाकों में लोग गमगीन नजर आए। इस अवसर पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि महेश पटेल हमेशा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके व्यक्तित्व में सामाजिक समरसता कूट-कूटकर भरी हुई थी। 81 वर्ष की लंबी उम्र में भी उन्होंने कभी समाजसेवा से मुंह नहीं मोड़ा और अंतिम समय तक सक्रिय रहे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोक जताने वालों में राजद के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव, दीपक कुमार सहनी, पूर्व मुखिया राकेश शुक्ला, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नागेन्द्र यादव, समिति प्रतिनिधि दीनदयाल पटेल, शिबू लाल श्रीवास्तव, रवि सिंह, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

 

आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार पैठानटोली गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया लाया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि गांव के अफरोज खान और मोजाहिद खान के परिवारों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था, जो रविवार को बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में एक पक्ष से अफरोज खान, हारुन खान, झबुना खातून, साजिद रज्जा खान व जैनब खातून तथा दूसरे पक्ष से मेहरून नेशा और मोजाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

यह भी पढ़े

दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार सम्मान समारोह आयोजित

देश में आम बजट पेश होने पर भाजयुमो ने वितमंत्री को दी बधाई, जश्‍न मनाया

01 फरवरी 📜  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की  जयंती पर विशेष

01 फरवरी 📜  वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती  पर विशेष

01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि  पर विशेष

01 फरवरी 📜  भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक

सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

सेवानिवृत्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!