Headlines

मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

संचरण अवर प्रमंडल मशरख के सहायक कार्यपालक अभियंता शिवम् वर्मा ने बताया कि शीतकालीन मरम्मत कार्य को लेकर दिनांक 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी मशरक, उसरी बाजार एवं पानापुर फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि में विद्युत से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूर्ण कर लें।

 

 

मार्बल टाइल्स व्यापारी के पिता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित , कंबल वितरण

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव निवासी मार्बल टाइल्स और हार्डवेयर के व्यापारी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पिता स्व मैनेजर सिंह के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर व्यापारी मुकेश कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,कृष्णा नाथ सिंह, शशी सिंह,भुट्टा बाबा, उपेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र महंतों, मुन्ना सिंह,संजय सिंह, राकेश सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिजली, अरूण सिंह, शेषनाथ पांडेय समेत अन्य मौजूद रहें। कार्यक्रम में सफल व्यापारी स्व मैनेजर सिंह के तैल चित्र पर आचार्य नागेन्द्र तिवारी ने मंत्रोचार से पुण्यतिथि में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं व्यापारी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण किया।

 

 

बंद मकान में कमरों से सोने चांदी की ज्वेलरी समेत अन्य सामान किया चोरी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के गोपालवाड़ी गांव में बंद मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया। बंद मकान परमेश्वर सिंह पिता स्व गणेश सिंह का बताया गया। वे रोजगार के लिए यूपी के गोरखपुर रहते हैं। जब उनके भाई गांव पहुंचे तों चोरी की घटना की जानकारी मिली। जब वे गांव पहुंचे तों देखा कि बंद मकान में छत के सीढ़ी के रास्ते अंदर चोरों ने घुसकर मकान के भिनडिलेटर तोड़ चोरी की गयी हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने कमरों में घुस,टीवी, सोने चांदी के ज्वेलरी समेत कई अन्य सामान चोरी कर ली गई है। चोरी गयी सामानों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए के करीब बताई गई। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं इलाके के सबसे सुरक्षित गांव में चोरी की घटना घटने से अन्य इलाकों के लोगों में भय व्याप्त है।

 

यह भी पढ़े

डॉ अज्म का काव्य संग्रह ‘पेंसिल के निशां’ साहित्य की दुनिया में छोड़ेगा अमिट छाप

जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, ‘मफलर’ की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या

मधुबनी लूटकांड का खुलासा:12 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मोस्ट वांटेड भी धराया, लूटी बाइक-मोबाइल बरामद

भोरे में स्मैक के धंधे का खुलासा, सात गिरफ्तार

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!