सिधवलिया की खबरें :  पड़ोसियों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप

सिधवलिया की खबरें :  पड़ोसियों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा निवासी सुरेंद्र सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर बताया कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने करीब 22 हजार रुपये की सोने की चेन और 430 रुपये नकद छीन लिए। इस मामले में मीना देवी और शिवम कुमार समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

रास्ता विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला दर्ज

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में रास्ता विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। उषा देवी ने आवेदन देकर बताया कि 2 तारीख को गिट्टी-बालू गिराकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। विरोध करने पर उपेंद्र रावत, मुकेश रावत और मुन्ना रावत ने झोटा पकड़कर पिटाई की और साड़ी खींचकर बेपर्दा कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब वह घर में छिपकर जान बचा सकीं। सूचना पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

 

महिला को मारपीट कर किया घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर पठान टोली में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता सबाना खातून ने बताया कि 1 जनवरी को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि सरफरोश खान समेत आठ लोगों ने पति-पत्नी और बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इस दौरान करीब 30 हजार रुपये मूल्य का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पीड़िता ने गंदी नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुधवार को सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
 

बेटी की परेशानी से पिता ने  दामाद एवं स्वजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

बेटी की परेशानी से पिता ने सिधवलिया थाने मे दामाद एवं स्वजनों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है l पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बताते चलें कि माझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा टोला के मोती मियां ने सिधवलिया थाने में आवेदन दिया है जिसमें बताया गया कि 24 मार्च 2014 को अपने बेटी सोगरा खातून की शादी सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बाजार निवासी अलाउद्दीन अंसारी से की थी l दोनों के बीच में दो पुत्री और एक पुत्र हैं l ससुर ने दामाद पर आरोप लगाया कि शुरू से ही मेरे बेटी को पसंद नहीं करते थे, और प्रताड़ित करते थे l

सास आसमा खातून, ननद राबिया खातून, मेरी पुत्री की ननंद मेरे नाती को पढ़ाती थी,, जिसकी एवज में हर माह ₹10 हजार रुपए लेती थी, जब मेरी बेटी ने इसका विरोध शुरू किया तो मेरे दामाद मेरी बेटी को डांट फटकार कर बोला कि मेरे घर के हिसाब से मतलब नही रखो नही तो हम तुम्हे रास्ते से हटा देंगे l कुछ ऐसा हुआ कि 29 जनवरी 2026 को मेरी पुत्री की मौत हो गई है l सूचना पाकर घर पहुंचने पर देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी क्योकि ससुराल वाले मेरी बेटी की हत्या कर दिये थे l सिधवलिया थाने की पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बयान पर हत्या की प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

 

50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के हसनपुर गांव मे छापेमारी कर 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया l वहीं, शराब बेचने की आरोपी महिला भाग्ने मे सफल हों गई l
थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हसनपुर गांव की कुसुम देवी के घर छापेमारी मे 50 लीटर देशी शराब बरामद किया l वहीं फरार आरोपी कुसुम देवी के विरुद्ध प्राथमिकी कर छानबीन कर रही है l

यह भी पढ़े

अखिल भारतीय शौण्डिक प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर  हुई बैठक

संसद में उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखने की मांग उठाई

बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!