स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सवार लोगों कूदकर बचाई जान

स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सवार लोगों कूदकर बचाई जान

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार)

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण  जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बेनौत व इटहरी गांवों के बीच सिवान के दारौंदा की तरफ जाने वाली सड़क पर एक चलती स्कॉर्पियो अचानक आग का गोला बन गई। गाड़ी में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया गया है कि बेनौत गांव निवासी राकेश कुमार सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने गांव व आसपास के चार दोस्तों के साथ सिवान जिला के दारौंदा क्षेत्र में स्थित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने गुरुवार की दोपहर बाद जा रहे थे। इस दौरान बेनौत व इटहरी गांवों के मध्य पहुंचने पर स्कॉर्पियो के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते, गाड़ी में आग पकड़ ली और तेज लपटें उठने लगीं।

स्थिति गंभीर देखते हुए राकेश कुमार सिंह ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोककर गेट खोल दिया। तत्परता से किए गए प्रयास के चलते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। बताया गया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बनारस में 2 वर्षों से सीवर जाम, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!