Headlines

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी

श्रीनारद मीडिया,  पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर भारत, संरचनात्मक सुधार और दीर्घकालिक जनहित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करता है।

वे शुक्रवार को अमनौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
रूडी ने कहा कि यह बजट निर्णय-प्रधान है, जिसमें लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय सुधार, स्थिरता और सतत विकास को प्राथमिकता दी गई है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने लगभग सात प्रतिशत की विकास दर बनाए रखी है और राजकोषीय अनुशासन के साथ सामाजिक दायित्वों का संतुलन साधा गया है।

उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग को कर अनुपालन में राहत, सरल आयकर रिटर्न प्रणाली और विवादों में कमी से आम करदाताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। एमएसएमई क्षेत्र के लिए ₹10,000 करोड़ के ग्रोथ फंड और स्वावलंबी भारत फंड में अतिरिक्त पूंजी से छोटे उद्यमों को मजबूती मिलेगी।

युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए रूडी ने कहा कि शिक्षा-से-रोजगार मॉडल, कौशल विकास, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्वास्थ्य पेशेवरों के विस्तार से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए लखपति दीदी योजना, STEM शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी और प्रत्येक जिले में कन्या छात्रावास निर्माण का प्रावधान सराहनीय है।

मिशन पूर्वोदय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सहित पूर्वी भारत को विकास का नया इंजन बनाने की दिशा में यह बजट निर्णायक सिद्ध होगा। पटना-वाराणसी शिप रिपेयर इकोसिस्टम, राष्ट्रीय जलमार्ग, सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर से बिहार में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 विश्वास, स्थिरता और अवसरों का बजट है, जो “सबका साथ, सबका विकास” और “विकसित भारत” के लक्ष्य को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। उक्त मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंह समेत कई भाजपा नेता रहे मौजूद

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी

बीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण

50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गयाजी में अरेस्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!