सिधवलिया की खबरें : बहुप्रतीक्षित ने डुमरिया घाट पुल का निर्माण रविवार को शुरू हो गया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज – पूर्वी चम्पारण की सीमा पर स्थित महम्मदपुर थाने क्षेत्र के डुमरिया स्थित नारायणी नदी पर बहुप्रतीक्षित ने डुमरिया घाट पुल का निर्माण रविवार को पुनः शुरु हो गया l शनिवार की राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय पदाधिकारी एन एल यवताकर एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की इस बैठक के निर्णय के आलोक मे इस अर्धनिर्मित पुल के पुनः निर्माण शुरु हो गया जो 2026 के अक्टूबर तक बन कर तैयार हो जाएगा l
इस कार्य की शुरुआत का सख्त निर्देश क्षेत्रीय पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिया l रविवार के इनके इस पुल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि इसी वर्ष इस पुल पर यातायात की सुविधा लोगों को मुहैया करा दी जाएगी l बैकुमठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इस पुल का निर्माण 2008- 2009 मे शुरु हुआ जो पीसीएल कम्पनी 2012 मे छोड़ दिया l तब से यह अधूरा रहा l
फिर इस अधूरे पुल को गणेश राम दोकरिया ने कराकर फिर तीन साल के बाद छोड़ दिया l लेकिन प्राधिकरण के पुनः दबाव के कारण 2020- 2021 मे आरम्भ हो कर पुनः विराम लग गया l परन्तु विधायक मिथिलेश तिवारी और प्राधिकरण के वरीय पदाधिकारियों के पहल पर पुनः रविवार को शुरु हो गया l तीन साल के बंद होने के अंतराल मे दोकरिया कम्पनी ने पुल के पास रोड, अंडर पास और रिवर फ्रंट की सड़क का निर्माण कराया l ज्ञात हो कि इस अर्ध निर्मित पुल का निर्माण नारायणी नदी पर केवल छ: पाए पर और बनना है ,पूर्व से आठ पायों पर पुल बन चुका है l इस आठ पायों पर कंक्रीट स्टक्चर द्वारा निर्मित हुआ है ,परन्तु शेष पायों पर स्टील सट्रक्चर द्वारा बनेगा l लोहे और स्टील द्वारा निर्मित होगा जो इसी साल वाहनों का आना जाना शुरु हो जाएगा l
विधायक मिथिलेश तिवारी एवं मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग ने डुमरिया घाट पुल का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

बैकुंठपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग तथा जिला वन एवं पर्यावरण पदाधिकारी गोपालगंज के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य डुमरिया घाट पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी योजनाओं को गति देना था।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने नारायणी रिवर फ्रंट एवं निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित प्रोटेक्शन वाल के निर्माण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों से अपील की कि नदी के कटाव और संभावित क्षति से बचाव के लिए मजबूत और टिकाऊ सुरक्षा दीवार का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सके l
उन्होंने हाल ही में विधानसभा में उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि डुमरिया घाट को एक विकसित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करने की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर अटल स्मृति पार्क, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका और मोक्ष वाटिका के प्रस्तावित निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
निरीक्षण के अंत में विधायक ने अधिकारियों से अपील की कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि डुमरिया घाट का समग्र विकास जल्द से जल्द सुनिश्चित हो सके।
सरेया पहाड़ के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव मे छापेमारी कर पूर्व मे राशन की धोखाधड़ी करने के मामले मे अभय कुमार पाण्डेय उर्फ़ मुनमुन पाण्डेय को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि अभय कुमार पाण्डेय उर्फ़ मुनमुन पाण्डेय जन वितरण की दुकान मे कुछ दिनों पूर्व अनाज की धोखाधड़ी किये थे l पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया l
पुलिस ने बोलेरो से तीन बकरा मुक्त कराया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के लडौली में सिधवलिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो से तीन बोका (बकरा) को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो संदिग्ध तरीके से पशुओं को ले जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन का पीछा शुरू किया।पुलिस की गाड़ी को देखते ही चालक तेजी से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीछा जारी रखा। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें तीन बोका (बछड़े) बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन के मालिक और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, मूर्तियों को कराया शैय्याधीवास
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी
रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी
