मांझी की खबरें : प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी बूथ का शुभारम्भ
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को सुधा डेयरी बूथ का शुभारम्भ हो गया। सीओ सौरभ अभिषेक ने फीता काटकर सुधा के बूथ का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में पटना से आये सुधा प्रोडक्ट के मार्केटिंग प्रबंधक संजय कुमार तथा बूथ संचालक मंटू कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब सुबह छह बजे से रात दस बजे तक उपभोक्ताओं को आसानी से सुधा का उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा। उदघाटन समारोह में मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि ई कमलेश यादव, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह, बीडीसी प्यारे अंगद, उप मुखिया राजेश चौधरी तथा हरि निवास गोस्वामी समेत दर्जनों गणमान्य मौके पर मौजूद रहे।
पंचायती के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़े तीन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार पर अंडा का दुकान लगाने के लिए मंगलवार की सुबह चल रही पंचायती के दौरान दो पड़ोसी आपस में भीड़ गए तथा इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हुई मारपीट में कुल तीन लोग जख्मी हो गए। मारपीट में बुरी तरह जख्मी देव कुमार साह को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के देव कुमार साह तथा दूसरे पक्ष के भूपेन्द्र साह के अलावा बीच बचाव करने गए संजीव मांझी जख्मी हो गए। जख्मी तीनो लोगों का मांझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ। दोनों पक्षों ने मांझी थाना में दो अलग अलग आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े
सात निश्चय योजना के तहत एकमा में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन
अमनौर के अगुआन गांव में दीये से लगी आग, चार से पांच लाख की संपत्ति जली
अमनौर में घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
दारूल उलूम नईमिया में आजमीन हज के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी
