Headlines

दूसरी बार मां बनी ‘गामिनी’, तीन शावकों को दिया जन्म

दूसरी बार मां बनी ‘गामिनी’, तीन शावकों को दिया जन्म

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को तीन साल पूरे होने पर बड़ी खुशखबरी मिली है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। गामिनी चीता ने 18 फरवरी 2026 को तीन नए शावकों को जन्म दिया है।

यह खुशी भरा आगमन भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है और इसके साथ ही भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या अब 38 हो गई है जो देश के दृढ़ और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का एक सशक्त प्रतीक है। तीन चीते मंदसौर के गांधीसगर अभयारण में ओर शेष कूनो में हैं।

दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आने के 3 साल पूरे होने के मौके पर, कुनो में तीन नए शावकों का जन्म हुआ है। यह भारत में चीतों के लिए एक नई और शानदार शुरुआत है। दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी ने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया है। यह भारत में चीतों के लिए नौवां सफल जन्म है। चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इससे पहले इसी महीने, नामीबिया से भारत लाई गई चीता ‘आशा’ ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया था।

चीतों की कुल आबादी हुई 38

इन नए शावकों के साथ, भारत में जीवित बचे भारतीय मूल के चीतों की संख्या 27 हो गई है। अब भारत में कुल चीतों की आबादी 38 हो गई है। गामिनी को भारत से दक्षिण अफ्रीका के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत लाया गया था। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य भारत में दुनिया के सबसे तेज जमीन पर दौड़ने वाले जानवर की आबादी को फिर से स्थापित करना था, जो दशकों पहले विलुप्त हो गया था।

भूपेंद्र यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कूनो में तीन नए शावकों का स्वागत है। दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के 3 साल पूरे होने के अवसर पर कूनो में एक शानदार नया अध्याय। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में उत्सव गूंज रहा है क्योंकि गामिनी, दक्षिण अफ्रीकी चीता और दूसरी बार मां बनी है, उसने 3 नए शावकों को जन्म दिया है।’

Leave a Reply

error: Content is protected !!