Headlines

सिसवन सीओ ने खुले में बिक रहे मांस, मछली, मुर्गापर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

सिसवन सीओ ने खुले में बिक रहे मांस, मछली, मुर्गापर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के निर्देश पर सिसवन अंचल प्रशासन ने प्रखण्ड के बाजारों में खुले में मांस, मछली और मुर्गा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अब सड़क किनारे, फुटपाथ या खुले स्थान पर मांस बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना के साथ अन्य दंडात्मक प्रावधान भी लागू किए जाएंगे।यह निर्णय बाजार में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जनभावनाओं का सम्मान करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब बाजार में खुले में मांस को टांगकर या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर बिक्री करना गैरकानूनी माना जाएगा।इस दौरान अंचलाधिकारी ने चैनपुर बाजार के गोला बाजार के नजदीक गैर कानूनी तरीके से बेचे जा रहे मछली व मीट दुकानों को बंद करा दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

यह भी पढ़े

मुगलों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाने वाले महान योद्धा थे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज

अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला

अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला

निक्षय मित्र योजना : डाॅ अंजू सिंह ने छपरा 55  टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति देख भड़का एक्टिविस्ट,क्यों?

22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की संभावना है

भारत अपना स्वदेशी AI तंत्र विकसित कर रहा है

मैक्रों ने भारत-राफेल सौदे का किया पूर्ण समर्थन

Leave a Reply

error: Content is protected !!