रघुनाथपुर में पिस्टल,दस गोली और दो खाली मैग्जीन के साथ एक युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाने के बाजार में बस स्टैंड के पास से रविवार की सुबह बिहार पुलिस की 112 टीम ने फुर्ती दिखाते हुए एक युवक को पिस्टल,दस गोली और दो खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई जिसके बाद उसकी पहचान रघुनाथपुर निवासी 28 वर्षीय आशीष यादव के रूप में हुई।
एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताई कि पुलिस की गिरफ्त में आया आशीष यादव की तलाश रघुनाथपुर थानाकांड संख्या 44/26 (रंगदारी मांगने,धमकी देने,केस उठाने) में थी। प्रभारी थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि कारवाई पूरी कर गिरफ्तार आशीष को जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े
जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल
