Headlines

डा0 रविन्‍द्र नाथ शुक्‍ला सारस्वत पुरस्कार से हुए सम्‍मानित

डा0 रविन्‍द्र नाथ शुक्‍ला सारस्वत पुरस्कार से हुए सम्‍मानित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी प्रखंड के तेनुआ गांव निवासी व पीएमसीएच पटना के वरिष्‍ठ चिकित्‍सक सर्जन रविंद्र नाथ शुक्‍ला को  सारस्‍वत पुरस्‍कार (चिकित्‍सा) से सम्‍मानित हुए है। यह सम्‍मान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वेद विज्ञान संकाय के व्याख्यान कक्ष में आयोजित भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति सम्मान सह पुस्तक लोकार्पण समारोह अखिल भारतीय सारस्वत परिषद, इतिहास एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ महावीर सिंह, कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,श्री आलोक कुमार चक्रवाल‌, कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, प्रोफेसर मनोज दीक्षित, कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बिकानेर,प्रो विवेकानंद तिवारी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ,श्री सत्य पाल यादव,सहा प्राध्यापक इतिहास विभाग

,काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित टेकराम उपाध्याय और अन्य माननीयों की उपस्थिति में एक अत्यंत ही गंभीर एवं उच्चस्तरीय कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विधाओं के व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

धर्मानुरागी स्व.जानकी देवी को 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद

सलाखों के पीछे सेहत की सुरक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिला नया बल

छपरा सदर अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बहला-फुसलाकर मरीज को पटना ले जाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खेलकूद:मशरक क्रिकेट मैच में पुलिस विजेता, मीडिया-प्रतिनिधि बना उपविजेता

विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश जारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!