Headlines

उच्च माध्यमिक विद्यालय टडवा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

उच्च माध्यमिक विद्यालय टडवा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय टडवा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन  जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।  इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  ने  पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया ।

कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत वर्ग 9वीं की छात्रा काजल, सपना,रितु के द्वारा स्वागत गान से किया । बच्चियों के स्वागत गान की तैयारी अध्यापिका कुमारी सोनम ने कराया था तथा कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती शोभना अस्थाना और बबीता गिरी ने किया।

विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रदर्शनी में कार्बन शुद्धिकरण, रेन डिटेक्टर,क्रॉप प्रोटेक्शन,मिनी रोबोट,न्यूटन क्रेडर,ग्रास कटर,वाटर साइकिल,डीप इरीगेशन,ह्यूमन ब्रेन,ह्यूमन हार्ट, रेस्पिरेटरी मॉडल, वोल्केनो,अर्थ रोटेशन,लेयर्स ऑफ़ एटमॉस्फेयर, वॉटर purification, इवोल्यूशन ऑफ मनी पाइथागोरस थ्योरम मॉडल, स्क्वायर एंटीक्यूब मॉडल तथा हिंदी, उर्दू ,संस्कृत ,इंग्लिश के शब्दों के TLM का प्रदर्शन बच्चों के द्वारा किया गया ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रुपाली अहीर और पूर्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार साहू ने सभी प्रदर्शनियों का मूल्यांकन किया तथा उसमें से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया ।

इसमें प्रथम स्थान कार्बन शुद्धिकरण का रहा । जिसका निर्माण वर्ग नौवीं के छात्र आर्य तथा अनुज ने किया तथा द्वितीय स्थान अर्थ रोटेशन का रहा । जिसका निर्माण सुनैना बिंदु,वंदना,अंजलि वर्ग नौवीं के छात्रा ने किया।

तृतीय स्थान मिनी रोबोट का रहा जिसका निर्माण वर्ग नवमी के छात्रा सुहाना ने किया था।कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका के साथ विद्यालय के अध्यापकों का प्रदर्शनी में बहुत सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़े

पांच जून को होगा  ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज

सीएचसी परसा में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. सुमन बने पूर्णकालिक डीआईओ 

पांच जून को होगा  ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज

कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार

मांझी थाना पुलिस ने  लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद

नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?

Leave a Reply

error: Content is protected !!